फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से तंग युवक ने दी जान

Sun, 22 Jan 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
फंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
इस्लामाबाद में घरेलू कलह से तंग होकर एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के मुताबिक, युवक का करीब एक साल पहले ही निकाह हुआ था। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट भरता था। कुछ दिनों से उसके घर में कलह चल रही थी।

रविवार दोपहर एक बार फिर परिवार में झगड़ा हुआ और युवक ने बंद कमरे में दुपट्टे से लटककर जान दे दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन


युवक ने की खुदकुशी की कोशिश
 गृहक्लेश के चलते एक युवक ने गले फंदा डालकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव निवासी युवक कई दिनों से गृहक्लेश के चलते परेशान था। रविवार शाम को वह घर पहुंचा और कमरे में जाकर गले में फंदा डालकर लटक गया।
विज्ञापन


परिजनों ने देखा तो आननफानन में उसे नीचे उतारा। बेहोशी की हालत में उसे लेकर नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ दिनेश पाल सिंह के मुताबिक अब युवक की हालत में सुधार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें