फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर दो पक्ष भिड़े, सात घायल

Sat, 31 Dec 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : डेमो प‌िक
विज्ञापन

विज्ञापन
अरनिया क्षेत्र के गांव में युवती से छेड़छाड़ के विरोध पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी है। क्षेत्र के गांव में शुक्रवार शाम एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करने आरोपी के घर पहुंचे युवती के परिजनों से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

हंगामा होते देख पहुंचे ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को शांत करवाया। मारपीट में दोनों पक्षों से आरती, गायत्री, नेपाल सिंह, भारती समेत सात लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में पांच के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


 छात्रा का सिर फोड़ा

 कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माता में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा से चार युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा का सिर फोड़ दिया। परिजनों ने छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, बीए की छात्रा शनिवार शाम करीब छह बजे ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी।

मोहल्ला माता में चार युवकों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान छात्रा का सिर दीवार में मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी लहूलुहान हालत में छात्रा को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें