एनजीटी ने अनूपशहर शुगर मिल को गन्ना पेराई अनुमति दे दी है। मंगलवार को हवन पूजन के बाद शुगर मिल में पेराई शुरू हो जाएगी।
मंगलवार को मिल गेट पर गन्ना खरीद का इंडेंट प्रबंधन ने जारी कर दिया है। बुधवार से क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीदा जा सकेगा।
सोमवार को एनजीटी के समक्ष केंद्रीय व स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अनूपशहर शुगर मिल के अधिकारी पेश हुए। एनजीटी ने निरीक्षण रिपोर्ट का अवलोकन किया और शुगर मिल को चलाने की अनुमति प्रदान कर दी।
बता दें कि एनजीटी ने अनूपशहर शुगर मिल को नोटिस जारी कर प्रदूषण के मानक को पूरा करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में 18 नवंबर को प्रदूषण बोर्ड की टीम ने मिल में प्रदूषण के मानकों का जायजा लिया था।
तब से मिल प्रबंधन को एनजीटी के आदेश का इंतजार था। जिला कृषि अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि एनजीटी ने अनूपशपहर शुगर मिल गन्ना पेराई की अनुमति दे दी है।
मंगलवार को हवन पूजन के बाद शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र का आगाज हो जाएगा। मंगलवार को मिल गेट पर गन्ने की खरीद भी होगी। बुधवार से क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद शुरू हो जाएगी।