फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से बैंकों को 200 करोड़ का ‘झटका’

Sat, 30 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को बैंक कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में 200 करोड़ रुपये का वित्तीय लेनदेन प्रभावित हुआ। नीतियों के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने जगह-जगह प्रदर्शन और नोरबाजी की।
विज्ञापन


शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की तमाम यूनियन (वर्क मैन) कैनरा बैंक के सामने जमा हुए। बैंककर्मियों ने कड़े शब्दों में सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों की आलोचना कर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

कर्मचारी यहां से जुलूस के रूप में अंसारी रोड, मोतीबाग और डीएम रोड पर पहुंचे और वापस काला आम मलका पार्क में एकत्र हुए।  बैंक शाखाओं में कम से कम 200 करोड़ रुपये का लेनदेन नहीं हो सका।
विज्ञापन


वहीं, विरोध प्रदर्शन में केनरा बैंक के अरविंद कुमार राणा, बृजेश शर्मा, विवेक कुमार, दीपक, लालमणि, अजय तौमर, देशराज, कपिल शर्मा, सुरेंद्र, सुशील, पूरनचंद, एके सिंह, वीके शर्मा, सुभाष, आरपी गुप्ता मौजूद  रहे।

गुलावठी/बुगरासी में इलाहाबाद, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक में ताले लटके रहे। इस कारण व्यापारियों, किसानों एवं आम ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें