फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर पथराव फॉयरिंग में 30 के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 14 Aug 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में हुए पथराव और फॉयरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  बता दें कि शुक्रवार की देर शाम ग्राम तिलबेगमपुर में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में पथराव फॉयरिंग हो गई थी।
विज्ञापन


पथराव में कई लोग चोटिल हो गए थे। वहीं हाथ में गोली लगने से भूरे पुत्र मुरब्बी घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को पुलिस ने भूरे पुत्र की तहरीर पर मोमीन, बाबू, नवाब, सुल्तान, आसिफ, इमरान के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट की धराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

वही सुल्तान पुत्र नवाब की तहरीर पर पुलिस ने भूरा, तसव्वर, अनवर,बिलाल,असलम, मेराज, चांद, सफाकत, शगीर,इरशाद, जमील, आजाद, शाबू, कय्यूम, असलम, मेहरबान, सलीम, निजाम, आसिफ, इस्माईल  के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें