फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर सो रहे किसान को फावड़े से काटा

Tue, 11 Apr 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जवां गांव में खेत पर सो रहे किसान को फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी गई। सुबह जब खेत पर पत्नी बुग्गी लेकर पहुंची तो खून से लथपथ शव देख चीख पड़ी।
हत्या की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर एसपी देहात समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही, परिजनों ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाकर तीन लोगों को नामजद कराया है।
विज्ञापन


रविवार शाम जवां गांव निवासी योगेंद्र (35) पुत्र रतनलाल पत्नी मंजू के साथ खेतों में गेहूं निकालने गया था। गेहूं निकालने के बाद वह अपनी पत्नी को घर पर छोड़ आया।

इसके बाद गेहूं के ढेर की रखवाली के लिए रात को खेत पर ही सो गया। इसी दौरान फावड़े से गला काटकर योगेंद्र की हत्या कर दी गई। फावड़े से मृतक के सिर पर भी वार किया गया। सुबह जब योगेंद्र की पत्नी गेहूं घर ले जाने के लिए बुग्गी लेकर जब खेतों पर पहुंची तो पति का शव देख चीखने-चिल्लाने लगी। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग पहुंच गए।

हत्या की जानकारी मिलने पर एसपी देहात जगदीश शर्मा, सीओ चंद्रधर गौड़, एसओ अरनिया एचएन सिंह, एसओ खुर्जा देहात ज्ञान सिंह, इंस्पेक्टर खुर्जा प्रभारी धनंजय मिश्र समेत कई थाने और चौकी की पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने मौके पर तहकीकात के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक के पिता ने गांव के ही महेंद्र और उसके दोनों बेटों के खिलाफ रंजिशन हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


आरोपियों ने बदला लेने की दी थी धमकी
पीड़ित परिजनों ने बताया कि जहर खाने से आरोपी महेंद्र के बेटे की मौत हो गई थी। योगेंद्र के पिता रतनलाल ने बताया कि महेंद्र ने बेटे के मौत का कारण उनके परिवार पर लगा रहा था। आरोप है कि आरोपी महेंद्र के बेटे हरेंद्र ने इसका बदला लेने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें