फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा लाइनमैन की करंट से मौत, हंगामा

Sun, 25 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लाइन का फाल्ट ठीक करने के लिए काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर जेई कुलवीर सिंह और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव चंद्रावली निवासी इब्राहिम (26) पुत्र जान मोहम्मद औद्योगिक क्षेत्र स्थित फाइबर ग्लास विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के रूप में कार्य करता था। शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे इब्राहिम गांव शेरपुर में लाइन का फाल्ट ठीक करने के लिए लाइन पर काम कर रहा था।
विज्ञापन


लाइन में अचानक करंट आने से इब्राहिम करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से इब्राहिम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर जेई कुलवीर सिंह, पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


जेई ने अधिकारियों से वार्ता कर मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।  मृतक इब्राहिम के पिता जान मोहम्मद दिव्यांग है। उनका एक पैर नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें