फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण

Sat, 21 May 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
kidnapping - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी किशोरी को कार सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया। किशोरी को ले जाते मोहल्ले के लोगों ने देख लिया। किशोरी के चाचा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी किशोरी के चाचा ने पुलिस को बताया कि 18 मई की शाम करीब 6 बजे उनकी 15 वर्षीय भतीजी घर के बाहर खड़ी थी। तभी मोहल्ले के यामीन और मुबीन आए और उसे बहला-फुसलाकर ले गए।

मोहल्ले के मोहम्मद फईम पुत्र असर और इमरान पुत्र नसीर ने देखा कि यामीन और मुबीन उनकी भतीजी को स्कॉर्पियो गाड़ी में ले जा रहे हैं। किशोरी आरोपियों का विरोध कर रही थी। दोनों ने घर पहुंचकर किशोरी के चाचा को बताया।
विज्ञापन


आरोप है कि जब आरोपियों के परिजनों से कहा तो उन्होंने मारपीट की। एसएसआई कमलेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर यामीन और मुबीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें