फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किसान से बाइक लूटी

Sat, 21 May 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चंदियाना गांव में चार दिन पहले खेत में पानी लगा रहे किसान की नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। बदमाश अपनी खराब बाइक छोड़ गए। पुलिस ने बदमाशों की बाइक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बुकलाना निवासी कमल सिंह चंदियाना मार्ग पर अपने खेत में पानी लगाने गए थे। तभी बिजली गुल हो गई। इसके इंतजार में वह नलकूप पर ही सो गए। पास ही उनकी बाइक खड़ी थी। नलकूप पर कमल सिंह के साथ कुंवरपाल सिंह भी सो रहे थे। तभी अचानक दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और कमल व कुंवरपाल को जगाकर रुपये मांगे।

इंकार करने पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर दोनों की तलाशी ली। बाद में दोनों के मोबाइल छीनकर उनकी बैंटरी निकालकर पास ही पेड़ के पास मोबाइल रख दिए। इसके बाद बदमाश कमल सिंह की बाइक की चाबी लेकर अपनी पुरानी गाड़ी वहीं खड़ी कर चले गए।
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि जाते वक्त बदमाश किसानों से वारदात की सूचना पुलिस को देने की सलाह भी दे गए। पीड़ित किसान ने बताया कि बदमाशों का कहना था कि हमारी पुरानी बाइक खराब हो गई है।

इसे पुलिस को दे देना। तुम्हारी बाइक पास ही कहीं पड़ी मिल जाएगी। इतना कहकर बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। किसान ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन



बाइक के मामले की किसान ने कोई तहरीर नहीं दी है। बदमाशाें की बाइक भी उनके कब्जे में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
धर्मेंद्र गौतम, चौकी इंचार्ज बुगरासी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें