नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव में 20 दिन से घर में घुसकर गांव का युवक तमंचे के बल पर किशोरी से रेप करता रहा। जब पीड़िता के पेट में दर्द की शिकायत हुई तो परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। अब आरोपी के परिजन पीड़िता के परिजनों पर जबरन निकाह करने का दबाव बना रहे हैं।
चौकी स्तर से सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता की मां ने एसएसपी को तहरीर दी है। किशोरी की मां ने एसएसपी को बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। तभी गांव का युवक उसके घर में घुस आया। आरोपी ने तमंचे के बल पर उसके साथ रेप किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी घर में रखे गहने भी निकाल ले गया।
रविवार दोपहर जब बेटी के पेट में दर्द उठा तो उसने आपबीती बताई। किशोरी ने परिजनों को बताया कि आरोपी 20 दिन से उसके साथ लगातार रेप कर रहा है। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
अब आरोपी के परिजन जबरन निकाह का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि जब चौकी में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने पीड़िता को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जागरण में जा रही युवती से छेड़छाड़
सालवानपुर गांव में युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात पड़ोस में जागरण था। उसकी बेटी रात करीब 9.30 बजे जागरण देखने जा रही थी। तभी गांव के ही युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर कर दी। पीड़िता ने घर लौटने पर आपबीती परिजनों को बताई है। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।