वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवकों को रोकने पर वे भागने का प्रयास करने लगे। जब पुलिस ने इनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से चोरी की बाइक व तमंचा, कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
जालौन कोतवाली में तैनात दरोगा मनोज गुप्त शनिवार की शाम बंगरा रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन संदिग्ध उन्हें बाइक से निकालते हुए नजर आए। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो युवकों ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने विजय दोहरे निवासी रूरा लौना चुर्खी, गौरव निवासी छोना मानपुरा
थाना रामपुरा, पुष्पेंद्र निावसी बघोरा उरई को पकड़ लिया। इनसे चोरी की पल्सर बाइक बरामद की गई। इस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। तलाशी लिए जाने पर विजय दोहरे के पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए गए। आरोपियो ंके खिलाफ हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।