फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्रा से आठ माह तक किया रेप

Mon, 29 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape and video - फोटो : demo
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक शिक्षक 11वीं की छात्रा से आठ माह तक रेप करता रहा। उसने छात्रा की वीडियो क्लीपिंग बना ली और उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कॉलोनी निवासी 11वीं की छात्रा नगर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा कॉलोनी में ही इंटर कॉलेज के प्राइवेट शिक्षक के घर  ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इसी दौरान शिक्षक ने छात्रा से शादी करने का झूठा वादा किया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने छात्रा की वीडियो क्लीपिंग भी बना ली।

फिर उसे ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। विरोध करने पर शिक्षक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 25 अगस्त को आरोपी शिक्षक ने छात्रा के पिता के मोबाइल पर भी एसएमएस भेजा। पूछने पर छात्रा ने अपने पिता को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मोनू पुत्र परशुराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शिक्षक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


किशोरी से एक साल तक किया रेप
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने एक साल तक रेप किया। किशोरी इस समय साढ़े सात माह के गर्भ से है। किशोरी ने शनिवार को अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पंकज पुत्र बनी सिंह ने उसकी बहन को शादी का झांसा देकर एक साल तक रेप किया।
विज्ञापन


जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो आरोपी और उसके परिजनों ने इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर उदयवीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें