फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर हत्या की कोशिश

Tue, 11 Oct 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन

विज्ञापन
घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर गला दबाकर हत्या के प्रयास के मामले को पुलिस तीन माह तक दबाए रही। तीन माह तक थाने के चक्कर लगाने के बाद पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 जुलाई की शाम करीब 4.30 बजे वह घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर गांव के बिजेंद्र सिंह , अजय और अमीचंद आ गए। आरोपियों ने महिला से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। शोर मचाया तो उन्होंने मारपीट की।
विज्ञापन


वह तब भी नहीं मानी तो आरोपियों ने गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि उसने थाने पर तहरीर दी तो पुलिस ने कार्रवाई तो दूर रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। तीन माह तक थाने के चक्कर काटने के बाद महिला ने एसएसपी को तहरीर दी।

फब्तियां कसने वालों को जेल भेजा
सिकंदराबाद/ककोड़ (ब्यूरो)। महिलाओं पर फब्तियां कस रहे शराबियों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता कर दी। पुलिस ने शराबी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के गांव म्याना निवासी योगेश पुत्र धर्मपाल, चांदपुर निवासी ललित पुत्र दिनेश, आखेपुर निवासी जितेंद्र पुत्र महिपाल सोमवार की शाम करीब आठ बजे झाझर-जहांगीरपुर मार्ग पर बैठे शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


तीनों युवक शराब के नशे में मार्ग से गुजर रही महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे। एसओ राजेश कुमार यादव ने बताया सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी उक्त लोगों ने अभद्रता की। पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें