नई मंडी चौकी क्षेत्र के जटापुर सहकारी नगर गांव निवासी वृद्ध सूरजपाल की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोट के निशान आने पर एसएसपी ने एफआईआर दर्ज कर हत्यारोपियों को पकड़ने के आदेश कर दिए हैं।
मालूम रहे कि 3 जुलाई की सुबह वृद्ध सूरजपाल की जंगल में लाश मिली थी। वह पिछले चार दिन से लापता था। जटापुर सहकारी नगर निवासी अजब सिंह पुत्र रामजीलाल ने 30 जून को नई मंडी चौकी में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उसके सिर में गंभीर चोट है। आशंका है कि उसकी मौत सिर पर प्रहार करने से हुई थी। हालांकि परिजन किसी से रंजिशन होने से इनकार कर रहे हैं। लेकिन इसमें हत्या की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।