फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 रुपये के लिए संघर्ष, फायरिंग

Sat, 17 Sep 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अरनिया क्षेत्र के गांव नगर में मावे के 100 रुपये मांगने पर ग्रामीण ने अपने साथियों के साथ तमंचे की बट से महिला समेत तीन लोगों को पीट-पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने फायरिंग भी की, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी धुनाई कर हथियार छीन लिए। जब तक पुलिस पहुंची आरोपी भाग चुके थे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।          

नगर गांव निवासी इस्तफाक हलवाई का काम करता है। आरोप है कि शुक्रवार शाम को गांव के एक व्यक्ति ने इस्तफाक से मावा खरीदा। मावे के 100 रुपये मांगने पर उसने गाली-गलौच शुरू कर दी। उसके बाद वह चला गया। रात करीब 9 बजे आरोपी तीन साथियों के साथ इस्तफाक के घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


इस्तफाक की पत्नी शमा ने जब विरोध किया तो उसके साथियों ने तमंचे की बट से हमला कर शमा को घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटा शरीफ और आसिफ से भी आरोपियों ने मारपीट की और फायरिंग करनी शुरू कर दी।

फायरिंग की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और आरोपियों को दबोच लिया।  थाना प्रभारी अशोक कुमार विक्रांत ने बताया घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें