फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप विक्रेता से दिनदहाड़े 14 लाख की लूट

Wed, 25 May 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्टांप खरीदने नोएडा जा रहे स्टांप विक्रेता से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर 14 लाख रुपये लूट लिए। आरोप है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई वारदात की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लुटेरों का पीछा करने बजाय पीड़ित को परेशान करती रही।
विज्ञापन


पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर स्टांप विक्रेताओं ने रजिस्ट्रार कार्यालय पर हंगामा किया और थाने का घेराव कर अपना विरोध जताया। मौके पर पहुंचे एसएसपी और एसपी देहात के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

खुर्जा के न्यू शिवपुरी निवासी योगेश तालान उर्फ योगी जेवर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में स्टांप बेचते हैं। स्टांप खरीदने के लिए बुधवार सुबह 9:30 बजे अपने कार्यालय से नोएडा के लिए निकले थे। उनके पास एक बैग में 14.11 लाख रुपये थे।
विज्ञापन


योगी के मुताबिक बैग में  उनके खुद के 6.45 लाख रुपये के अलावा स्टांप बेचने वाले जयप्रकाश के 2.86 लाख, बृजेश शर्मा के 2.60 लाख रुपये और वेद पाल के 2.20 लाख रुपये थे। कार्यालय से निकलकर जैसे ही योगेश पैदल चलकर यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचे।

वहां पर दो बाइक पर सवार चार बदमाश थोड़ी-थोड़ी दूर पर खड़े थे। बदमाशों ने उनसे बैग मांगा। न देने पर कनपटी पर तमंचा लगाकर बैग छीन लिया और फरार हो गए। बदमाशों के भागते समय उन्होंने शोर मचाने के साथ ही बदमाशों को पत्थर भी फेंके। लुटेरे यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से जेवर सिकंद्राबाद रोड की ओर भाग निकले।

पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को 100 नंबर पर दी। आरोप है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई वारदात की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लुटेरों का पीछा करने बजाय पीड़ित को ही परेशान करती रही।

मामले में रिपोर्ट दर्ज नही होता देख पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए स्टांप विक्रेताओं ने पहले रजिस्ट्रार कार्यालय पर और बाद में थाने पर जमकर हंगामा किया। एसपी देहात अभिषेक यादव ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें