फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में सपा नेता की पुत्रवधू की मौत

Fri, 13 May 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मेरठ मंडल के पूर्व सचिव मुस्तकीम की पुत्रवधू की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव उसके कमरे में बेड पर मिला। वह परिवारिक विवाद के चलते बीते चार साल से मायके में रह रही थी। चार दिन पहले ही पति के मनाने पर वह ससुराल आई थी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि हत्या की रिपोर्ट मृतका के चचिया ससुर ने उसके पति के खिलाफ लिखवाई है। पुलिस उसके पति की तलाश कर रही है। दिल्ली पालमुपर निवासी तरीकत खान ने आठ साल पूर्व अपनी बेटी इमराना(26)की शादी गांव अंधेन निवासी हसीन पुत्र मुस्तकीम के साथ की थी।

शादी के कुछ दिन बाद से ही हसीन दहेज की मांग कर इमराना को प्रताड़ित करने लगा। उन्होंने हसीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। पिछले चार साल से इमराना अपनी छह वर्षीय बेटी शबनम, चार साल के बेटे शोएब के साथ मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


तरीकत ने बताया कि नौ अप्रैल को हसीन आगे से इमराना को परेशान नहीं करने की बात कहकर उसे साथ ले आया। इमराना के साथ उसकी छोटी बहन खुशबू भी आई। खुशबू ने बताया कि शुक्रवार की सवेरे मुस्तकीम ने उसे बताया कि उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

खूशबू ने बताया कि जब उसने कमरे में जाकर देखा तो इमराना बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी। हसीन वहां मौजूद नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हसीन के चाचा अशफाक ने हसीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पक्ष के पांच लोगों की इमराना की हत्या में शामिल बताया है। आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर लेने से इनकार कर दिया।

मैंने बेटे हसीन को बेदखल कर रखा था। दोनों पति पत्नी अलग रहते थे। मैं नहीं जानता यह हत्या या आत्महत्या।-मुस्तकीम चौधरी, सपा नेता और मृतका का ससुर
सास, ससुर दो, ननदों ने हसीन के साथ मिलकर बेटी की हत्या की है। पुलिस तहरीर ही नहीं ले रही है। अब अफसरों से मिलकर रिपोर्ट कराएंगे। -तरीकत, मृतका का पिता
विज्ञापन


इमराना के मायकेवालों से आरोपों का शपथ पत्र मांगा गया है। पुलिस शपथ पत्र को जांच में शामिल करेगी।- कोतवाल जितेंद्र कुमार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें