फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से लाइनमैन झुलसा, मौत

Fri, 13 May 2016 10:39 PM IST
Siddharth Nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रेकहट गांव में लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह की है। रेकहट गांव निवासी 37 वर्षीय विनोद कुमार ढेबरुआ विद्युत उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन के रूप में काम करता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात आंधी-बारिश में गांव की बिजली व्यवस्था खराब हो गई थी। शुक्रवार सुबह वह इसे ठीक कर रहा था। इस बीच तारों में करंट आने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। इसके मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना पर घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे और शव को देखते ही पत्नी बेसुध हो गईं। जबकि अन्य लोग रो-रो कर बेहाल हैं। परिवार में पत्नी ऊषा के साथ ही पांच बच्चे सुधा (12), विवेक (10), बिट्टा (8), आदित्य (6) व महेश (1) हैं। पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी विनोद पर ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें