फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने पत्नी साले से की मारपीट

Tue, 27 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक कांस्टेबल ने सोमवार रात अपनी पत्नी व साले के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने तीनों को मेडिकल करा छोड़ दिया। कांस्टेबल के साले की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


राजीव कुमार पुत्र हरवीर सिंह निवासी गांव रसूलपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन कविता की शादी 16 साल पहले अजय राज तोमर पुत्र ओमपाल तोमर निवासी बड़ौत के साथ की थी। शादी के बाद कविता ने दो पुत्र को जन्म दिया। पति अजय राज तोमर नई मंडी चौकी पर तैनात हैं और परिवार सहित नया गांव चांदपुर में रहते हैं। 

26 सितंबर की रात बहन कविता का फोन आया कि पति अजय राज तौमर आए दिन शराब पीकर झगड़ा करते हैं। राजीव सोमवार रात करीब 10.30 बजे जब बहन के घर पहुंचा तो अजय राज तौमर ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिसमें कविता और राजीव को काफी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर पहुंची। जहां पुलिस ने तीनों का मेडिकल कराने के बाद छोड़ दिया। नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि राजीव की तहरीर पर अजय राज तोमर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें