फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तगादा करने पर मारी गोली

Thu, 29 Dec 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अगौता स्थित डेयरी पर दूध देकर लौट रहे बाइक सवार को अगवा कर बदमाशों ने गोली मार दी। उसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। परिजनों को शक है कि बकाए का तगादा करने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। शिकायत पर पुलिस ने तीन को नामजद कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।

अगौता थाना क्षेत्र के शरीफपुर भैंसरौली गांव निवासी हरिराम शर्मा का बेटा मूलचंद शर्मा (35) बुधवार शाम बाइक से अगौता स्थित डेयरी पर दूध देकर लौट रहा था। तभी तीन बदमाशों ने मूलचंद को अगवा कर लिया। इसके बाद बदमाश मूलचंद को बबुपुर रोड स्थित श्रीराम बहुद्देशीय इंटर कालेज के पास तमंचे से गोली मारकर फेंक दिया।
विज्ञापन


गोली मूलचंद के पेट में लगी है। रात नौ बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगौता थाने में शिकायत देने के बाद पुलिस ने मूलचंद को तलाश कर घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता हरिराम ने तीन लोगों को नामजद कराया है।

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि मूलचंद ने 5-6 माह पहले गांव बबुपुर निवासी अंतराम को डेढ़ लाख रुपये में अपनी कार बेची थी। कार के 50 हजार रुपये अंतराम पर बकाया रह गए थे। मूलचंद लगातार तगादा कर रहा था। आशंका है कि इसी के चलते उसे गोली मारी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर अगौता अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर अंतराम और उसके पुत्र सुधीर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें