फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर बंद करने की धमकी पर केस दर्ज

Thu, 29 Dec 2016 10:57 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
डीएम तथा एसपी को मंदिर पर आने की मांग की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर।दीर्घेश्वरनाथ मंदिर के महंत की सुरक्षा और दबंगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोग जिद पर अड़ गए हैं। लोगों के सहयोग से महंत ने मंदिर का कपाट बंद कर दिया है। केस दर्ज नहीं होने तक पूजा-पाठ ठप रखने की चेतावनी दी है। देर शाम बैकफुट पर आई पुलिस केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है।
विज्ञापन


मझौलीराज का दीर्घेश्वरनाथ मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र है। महंत जगरनाथ दास चार दिन पूर्व टीले की जमीन की सफाई करा रहे थे। मठिया टोले के लोग महंत को लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिए थे। ईंट-पत्थर भी चलाए थे। महंत ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन एक जनप्रतिनिधि के दबाव में पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई नहीं की।

इससे आहत क्षेत्रीय लोग गुरुवार को मंदिर पर पहुंचे। महंत ने सभी की सहमति से दबंगों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग को लेकर मंदिर का कपाट बंद कर दिया और डीएम तथा एसपी को मंदिर पर आने की मांग की है। इस दौरान सुरेश, विकास, सुरेंद्र पांडेय, बनारसी, प्रिंस, सीता देवी और एसआई श्रवण यादव मौजूद रहे। फिलहाल दीर्घेश्वरनाथ मंदिर के महंत पर हमला करने वालों को बचाने में जुटी पुलिस बैकफुट पर आ गई।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख पुलिस ने आनन-फानन में मठिया टोला निवासी कैलाश यादव, गौतम यादव, विनोद और सुरेंद्र यादव समेत सैकड़ों अज्ञात लोगों पर देर शाम को बलवा, तोड़फोड़ और मारपीट का केस दर्ज कर लिया। प्रभारी कोतवाल शशिकांत पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें