फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में युवती ने पिता को जड़ा थप्पड़

Sun, 19 Feb 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
‌‌एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिजनों ने जिस युवती के अपहरण की तहरीर दी, वह रविवार सुबह खुद कोतवाली पहुंच गई। अपहरण से इनकार करने पर कोतवाल के सामने उसकी परिजनों से कहासुनी हुई और उसने अपने पिता को थप्पड़ जड़ दिया। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव आढा निवासी युवक ने गांव के ही युवक पर साथियों के साथ मिलकर उसकी छोटी बहन को कार से अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू की तो रविवार सुबह साढ़े दस  बजे युवती खुद कोतवाली पहुंच गई। उसने परिजनों के अपहरण के आरोप को सिरे से नकार दिया। उसने बताया कि किसी ने उसका अपहरण नहीं किया और न ही वह कहीं गई थी। वह गांव में ही थी।

इस दौरान कोतवाली पहुंचे परिजनों से उसकी कहासुनी हुई तो युवती ने अपने पिता को ही थप्पड़ जड़ दिया। इस पर चौंके पुलिसवालों ने दोनों को अलग  किया और समझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। युवती ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताया है। इस पर पुलिस उससे तहरीर लेकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें