फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी पर अरनिया में सात घंटे बवाल

Fri, 31 Mar 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार को गोवंश के अवशेष मिलने पर सात घंटे तक जमकर बवाल हुआ। गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें एसओ खानपुर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए, इसके बाद गोवंश के अवशेषों को मिट्टी में दबाया गया। 
विज्ञापन


एसएसपी ने अरनिया थाना प्रभारी अशोक कुमार, हल्का इंचार्ज एसआई प्रवीण कुमार और बीट कांस्टेबल सुनील कुमार सस्पेंड कर दिया है। बुधवार रात लखनवाड़ा निवासी राजवीर और घनश्याम के घेर से चार गोवंश चोरी कर लिए गए।

बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे दोनों व्यक्ति ग्रामीणों के साथ लखनवाड़ा के जंगलों में पशुओं की तलाश कर रहे थे, इसी दौरान भोगपुर गांव के नहर की पटरी पर नौ गोवंश के अवशेष दिखे, तो गोकशी की सूचना फैल गई। सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता गया। इसके बाद एसपी रूरल, सीओ और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। इन्हीं में खानपुर थाना प्रभारी राजवीर सिंह भी थे, जो पहले एसओ अरनिया रह चुके थे। उन्हें देखकर लोग और भड़क गए।

पूर्व में गोकशी को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए लोगों ने उन पर हमला कर दिया। किसी तरह बचाव करते हुए पुलिस कर्मियों ने उन्हें यूपी 100 वाहन में  बैठा लिया, तो ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर ही पथराव कर दिया। मामला बढ़ता देख एसएसपी सोनिया सिंह भी मौके पर पहुंच गईं और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी और अरनिया थाना स्टाफ को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े थे। एसएसपी ने अरनिया थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने और आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन


तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात
 क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें