फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट फटकार करने पर नौकर ने मारी गोली

Sun, 05 Jun 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
डांट फटकार करने पर नौकर ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डांट फटकार करने पर गुस्साए नौकर ने तमंचे से अपने मालिक को गोली मार दी। पीड़ित पूर्व ब्लॉक प्रमुख के ताऊ हैं। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें नोएडा रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर करीरा गांव निवासी ओंकार सिंह (70) पुत्र श्यौदान सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवंत सिंह उर्फ पिंटू चौधरी के ताऊ हैं। ओंकार सिंह गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। पिंटू चौधरी ने पुलिस को बताया कि अजनारा गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ कल्लू पुत्र धर्मवीर उनके ताऊ के यहां खेतीबाड़ी का काम करता है।

वह दो दिन से काम पर नहीं आया था। रविवार सुबह वह ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। उसी दौरान वह अचानक खेत पर पहुंचा। बिना बताए अनुपस्थित रहने पर ओंकार सिंह ने उसे डांटा तो गुस्साए सुरेंद्र ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। गोली आेंकार सिंह की छाती में लगी, जिससे वह गिर गए।
विज्ञापन


गोली चलते की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे ग्र्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंटू चौधरी ने बताया कि नौकर शराब का आदी है। इसी चक्कर में वह दो दिन से ताऊ  के पास नहीं आया था। पिंटू ने बताया कि उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें