फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायफल लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Nov 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
JAIL SHIMLA
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अजीजाबाद में झगड़े की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने और कांस्टेबल से रायफल छीनने की वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवाक को गिरफ्तार कर लिया। हांलाकि अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं रायफल के साथ छीनी गई मैगजीन भी बरामद नहीं हो पाई है।

गौरतलब हो कि 27 अक्टूबर को को झगड़े की झूठी शिकायत पर पहुंचे एसआई रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल विमलेस और जीप चालक रामतीर्थ से ग्रामीणों ने मारपीट कर कांस्टेबल से रायफल और मैगजीन छीन ली थी। इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन


मौके पर एसएसपी समेत आलाधिकारी पहुंच गए और गांव में पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई थी। पुलिस के दबाव के बाद ग्राम प्रधान ने घटना के दूसरे दिन आरोपियों से संपर्क रायफल बरामद करवा दिया था। लेकिन अभी तक पुलिस मैगजीन की तलाश नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने नामजद 25 आरोपियों में से दो आरोपी ओमपाल और लाला को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ कौशलेन्द्र यादव ने बताया मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को बुधवार सुबह गंगागढ़ से गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही मुख्य आरोपी समेत अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मैगजीन की तलाश की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही छीनी गई मैगजीन भी बरामद कर ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें