फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
दहेज - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झिंझाना। विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्रवाई करने        की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार को कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी सुभाष ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री मेनका की शादी 30 जनवरी 2013 में झिंझाना के गांव मनूगढ़ भैरगढ़ निवासी कंवरपाल उर्फ मिंटू के साथ की गई थी।

जिससे उसके दो जुड़वा बच्चे भी हैं। शादी में 18 लाख रुपये खर्च किए गए थे। जिसमें 10 तोले सोने व 20 तोले चांदी के जेवरात के साथ ढाई लाख रुपये नगद दिए थे। जिसके बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हैं। कई बार लड़की के साथ मारपीट कर चुके हैं। हर बार बिरादरी की पंचायत में समझौता होता रहा। 
विज्ञापन


जिसके बाद भी पांच लाख नकद व कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर दिवाली से तीन दिन पूर्व उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंच कर घायल बेटी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में तहरीर दी गई, लेकिन समाज के लोगों द्वारा समझाने पर कि ससुराल के लोग मान जाएंगे। 

दिवाली के दिन समझौते के लिए भैरगढ़ पुत्री के ससुराल में जाने पर  ससुर, देवर, पति, सास व एक अन्य आदमी ने मारपीट की। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि विवाहिता के पति कंवरपाल उर्फ मिंटू, ससुर सतपाल सिंह, देवर रामकुमार, सास ओमवती व बबलू निवासी ढोली माजरा थाना नकुड़ जिला सहारनपुर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट कर  दुष्कर्म का प्रयास व विरोध करने पर जान से मारने के प्रयास कि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें