फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंजीकृत डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 24 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन

विज्ञापन
औरंगाबाद बस स्टैंड पर क्लीनिक चलाने वाले अपंजीकृत डॉक्टर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के तहेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्या की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव पूटा निवासी बहादुर खां का पुत्र इकबाल खां (36) पिछले छह महीने से नगर के औरंगाबाद बस स्टैंड के पास शिफा क्लीनिक के नाम से डॉक्टरी करता था।
विज्ञापन


लोगा के मुताबिक इकबाल खां करीब दो बजे अपना क्लीनिक बंद कर बुलंदशहर जाने की बात कहकर गया था। जब वह बुलंदशहर के लिए बस में चढ़ा तो उसे चक्कर आने शुरू हो गए जिसके चलते वह चांदौक दोराहे के पास बस से उतर गया। थोड़ी ही देर में इकबाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं मृतक डॉक्टर के तहेरे भाई हारून पुत्र मकसूद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि हारून ने तहरीर में किसी अज्ञात व्यक्ति पर इकबाल को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें