फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेने गई किशोरी से रेप, दो गिरफ्तार

Sun, 18 Dec 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

विज्ञापन
खेत पर चारा लेने गई किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता के साथ थाने पहुंचे परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम खेत पर चारा लेने गई थी। आरोप है कि गांव के ही दो युवक पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही किशोरी खेत पर पहुंची दोनों युवकों ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, वहीं दूसरे ने छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट की। घर पहुंची पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के साथ थाने पहुंचे परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी आरोपी सुनील के खिलाफ दुष्कर्म और उसके साथ ध्रुव के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

सपा नेता समेत दो पर रेप की कोशिश की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जहांगीराबाद(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आईजी के आदेश पर सपा नेता समेत दो के खिलाफ रेप की कोशिश करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बा निवासी महिला ने आईजी मेरठ जोन को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति एक मकान में रहते हैं। उसी मकान के निचले हिस्से में लोहे का कार्य करते हैं।

मकान पति के बाबा के नाम था। उन्होंने उसके पति के नाम वसीयत कर दी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि जमील सैफी पुत्र अलाउद्दीन सपा नेता है और दबंग किस्म का व्यक्ति है। उसके साथ झोलाछाप जितेंद्र राघव रहता है। जितेंद्र राघव व जमील सैफी ने कई बार मकान खाली कराने का प्रयास किया। साथ ही झूठी शिकायत भी की गई।

जमील सैफी पर आरोप है कि उसने महिला के पति के साथ मारपीट भी की थी। नौ नवंबर 2016 को पति बुलंदशहर गए हुए थे। महिला घर पर बैठी उनका इंतजार कर रही थी। रात करीब 8.30 बजे घर के दरवाजे पर किसी ने आवाज दी। गेट खोला तो देखा कि गेट पर जमील सैफी और जितेंद्र राघव थे। दोनों गेट खोलते ही अंदर घुस आए।

दोनों ने अंदर से गेट बंद कर लिया और उसके साथ रेप की कोशिश की। इसी बीच पति आ गया तो वे उसे धक्का देकर भाग गए। पीड़िता ने फौरन ही सूचना पुलिस को दी, लेकिन आरोपियों के राजनीतिक रसूख के चलते पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल जहांगीराबाद संजीव कुमार ने बताया कि आईजी के आदेश पर जमील सैफी और जितेंद्र राघव के खिलाफ रेप की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ा
कस्बा क्षेत्र के गांव की दो छात्राएं शनिवार को स्कूल जा रही थीं। आरोप है कि एक युवक गांव से ही उनके पीछे लग गया तथा अश्लील फब्तियां कसने लगा। छात्राओं ने मामले की जानकारी अपने परिजनों सहित स्कूल प्रबंधन को दी। परिजन तथा स्कूल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने रविवार को आरोपी को पकड़ लिया। छात्राओं ने आरोपी की पहचान भी कर ली है। चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें