फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप में दोषी ठहराए जाने पर कोर्ट परिसर में खाया जहर

Sat, 04 Jun 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार दोपहर न्यायालय परिसर में रेप का दोषी ठहराए जाते ही अभियुक्त ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। आनन फानन पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल यादव ने बताया कि 2011 में बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी (17) ने थाना बीबीनगर में कुलदीप निवासी झड़ीना गांव( गढ़मुक्तेश्वर) के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पांच अगस्त 2011 में कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

13 मार्च 2012 में कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया था। तब से कुलदीप जमानत पर था। शनिवार को कुलदीप एफटीसी प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के न्यायालय में पेश हुआ। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस के बाद न्यायाधीश ने कुलदीप को रेप के मामले में दोषी करार दिया।
विज्ञापन


सजा पर बहस के लिए सात जून की तारीख तय की गई। पुलिसकर्मियों ने कुलदीप को हिरासत में ले लिया और न्यायालय परिसर में बनी हवालात की ओर ले जाने लगे। तभी कुलदीप ने पानी पीने की मांग करते हुए हाथ से पुड़िया निकालकर जहर खा लिया। सिपाहियों ने देखा तो पुड़िया छीनकर फेंक दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें