वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने जिलेभर में कई प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। इन प्रतिष्ठानों के घोषित खरीद-ब्रिकी के रिकार्ड की जांच की गई। गड़बड़ी मिलने पर कई प्रतिष्ठानों से दस्तावेज जब्त भी किए गए।
शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) टीम ने बुलंदशहर और डिबाई में कई प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की । चार-चार सदस्यीय दो टीमों ने करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा।
इन प्रतिष्ठानों पर संचालकों द्वारा घोषित खरीद-बिक्री की जांच की गई। टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर घोषित खरीद-बिक्री में अंतर पाया, जिसके बाद इन प्रतिष्ठानों से रिकॉर्ड को जब्त कर लिया ।
वाणिज्य कर विभाग के एक अफसर ने बताया कि कागजों में जो खरीद-बिक्री दिख्राई जा रही थी, उससे कई गुना खरीद-बिक्री हो रही थी। इससे राजस्व की हानि हो रही थी। टीम जब्त दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के बाद इन प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसआईबी टीम ने कई प्रतिष्ठानों का सर्वे किया। इन प्रतिष्ठानों द्वारा दर्शाई जा रही खरीद-बिक्री की जांच की गई। कुछ प्रतिष्ठानों से दस्तावेज जब्त किए गए हैं। दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है। - वीपी कटियार, ज्वाइंट कमिश्नर, वाणिज्य कर