फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार के हमले से घायल महिला भर्ती

Fri, 30 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
स‌ियार का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- सीएचसी निघासन से जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

निघासन तहसील क्षेत्र के गांव दुर्गापुरवा निवासी एक महिला शुक्रवार को सियार के हमले में घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दुर्गापुरवा गांव निवासी राम सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनकी पत्नी रंजना देवी पर एक सियार ने हमला बोल दिया। सियार ने हमले के दौरान रंजना के गले को अपना निशाना बनाया और उनके गले का मांस नोच लिया। हालांकि इस दौरान चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने रंजना को सियार से बचाया। घायल अवस्था में रंजना को सीएचसी निघासन ले गए, लेकिन गले में हुए सूराख के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव में हुए सियार के हमले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें