फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश हत्याकांड दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Jun 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दो जून को नरसेना क्षेत्र में हुई सेल्समैन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खुलासे में आए कई झोल किसी के गले नहीं उतर रहे हैं।  वारदात और खुलासे की स्क्रिप्ट में नरसेना पुलिस फंस गई है। पुलिस हत्या का कारण तो बता रही है,  लेकिन इसका कोई उत्तर नहीं है कि जब हमलावर सेल्समैन को मारने आए थे, तो उन्होंने प्रकाश की हत्या क्यों कर दी?

घटना के सही तथ्यों का पता किए बिना ही पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया। ऐसे में नरसेना पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन ने बताया कि दो जून 2017 की रात नरसेना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर के जंगल में स्थित शराब के ठेके पर प्रकाश निवासी कमालपुर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


विवेचना के दौरान योगेंद्र उर्फ लाला व मोनू उर्फ ब्रजभान निवासी नरसेना के नाम सामने आए। आठ जून की सुबह दोनों को सबदलपुर बंबे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि 15-20 दिन पहले रघुनाथपुर में सेल्समैन सूरज के साथ शराब के रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई थी।

 इसको लेकर दोनों ने सूरज की हत्या की योजना बनाई। दो जून की शाम ठेके पर बैठे सेल्समैन की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया है। लेकिन खुलासे में कई झोल हैं। जब दोनों आरोपी सूरज की हत्या करने आए थे तो उन्होंने प्रकाश की हत्या क्यों कर दी? जबकि दोनों हमलावर सुपारी किलर नहीं थे।
विज्ञापन


दोनों का सूरज से पहले झगड़ा हो चुका था। ऐसे में सूरज और प्रकाश के चेहरे में फर्क कर पाना आसान था। हमलावरों ने प्रकाश को गोली बिल्कुल नजदीक से मारी थी। पुलिस अंधेरे में पहचान न होना मान रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें