कोतवाली क्षेत्र के कर्णवास गांव में पिछले दिनों पूनम की मौत सर्प दंश से नहीं, बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है।
विज्ञापन
अब पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। बता दें कि कर्णवास निवासी स्व. श्रीराम शर्मा की विवाहिता बेटी पूनम (34) पत्नी पंकज का अपने पति से विवाद चल रहा था।