फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों का रिकॉर्ड नहीं खंगाल पाई पुलिस

Sun, 14 Aug 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुलंदशहर गैंगरेप की जांच में जुटी पु‌लिस
विज्ञापन
 हाईवे पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए छह आरोपियों में से एक का भी पुलिस आपराधिक रिकॉर्ड नहीं निकाल पाई है जबकि अफसरों ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि पकड़े गए आरोपी पूर्व में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


29 जुलाई की रात कार से खोड़ा से शाहजहांपुर जा रहे परिवार को कोतवाली देहात के दोस्तपुर गांव के निकट बदमाशों ने बंधक बनाकर मां-बेटी से गैंगरेप किया था। साथ ही जेवर-नगदी भी लूट ली थी । पुलिस ने वारदात के दो दिन बाद सुतारी निवासी रईस, हापुड़ निवासी शाबेज, रबूपुरा निवासी जबर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इसके बाद 9 अगस्त को आईजी मेरठ जोन सुजीत पांडेय ने सलीम, साजिद और परवेज उर्फ जुबेर की गिरफ्तारी का दावा कर वारदात का खुलासा कर दिया था। उस समय अफसरों ने सलीम और उसके साथियों पर पूर्व में भी वारदातों को अंजाम देने की बात कही थी।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के एक सप्ताह बाद भी पुलिस सलीम और उसके साथियों का आपराधिक रिकॉर्ड  नहीं निकलवा पाई है। एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि रिकॉर्ड निकलवाया जा रहा है। जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें