फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की जिप्सी ने बाइक सवारों को रौंदा

Sat, 08 Apr 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली देहात की ठंडी प्याऊ चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही जिप्सी ने बाइक सवार दो युवकों में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। जिप्सी भी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एचसीपी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिसकर्मियों को खुर्जा और बाइक सवार युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जनपद अलीगढ़ के हरदुआगंज निवासी ध्रुव किशोर और रामनिवास हाईवे स्थित एक दूध के प्लांट में काम करते हैं। दोनों ठंडी प्याऊ चौकी क्षेत्र के गांव मामन में रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे प्लांट में ड्यूटी पूरी करके गांव मामन लौट रहे थे। ठंडी प्याऊ के पास हाईवे पर बने कट से मामन की तरफ मुड़ रहे थे।
विज्ञापन


तभी खुर्जा की ओर से पेट्रोलिंग करती आ रही पुलिस की जिप्सी ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस जिप्सी की टक्कर से दोनों बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिप्सी भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिप्सी में सवार एचसीपी जगदीश प्रसाद और कांस्टेबल आदेश कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन


पुुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों को खुर्जा हॉस्पिटल पहुंचाया। जबकि दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी    सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा   रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें