फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय मांगने आई रेप पीड़िता का पुलिस ने किया चालान

Tue, 23 May 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
रेप पीड़िता का पुलिस ने किया चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी कार्यालय पर धरना देना एक रेप पीड़िता को भारी पड़ गया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता समेत तीन महिलाओं का शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़िता ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी। युवक पर रेप के मामले में पुलिस पहले ही फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने 11 दिसंबर 2016 में मोहल्ला निवासी मोहम्मद फैसल के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि जनवरी 2016 में फैसल उसे पुत्र के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर दिल्ली ले गया।
विज्ञापन


वहां से लौटने के बाद भूड़ चौराहे के निकट एक होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया और उसकी वीडियो बना ली थी। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसने 1.85 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता का कहना है कि उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में भी रेप की बात कही थी।

आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय फाइनल रिपोर्ट लगा दी। दस दिन पहले पीड़िता ने मुख्यमंत्री के यहां गुहार लगाई थी। लखनऊ तक मामला पहुंचने पर आनन-फानन में पुलिस आरोपी फैसल को पकड़ लाई। दो दिन कोतवाली में रखने के बाद उसे छोड़ दिया।

 मंगलवार को पीड़िता अपने साथ कुछ महिलाओं को लेकर पुलिस ऑफिस पहुंची। उसने धूप में धरना देते हुए न्याय की मांग की। पीड़िता को मनाने के लिए एसएसपी ने एसओ महिला थाना को लगाया।
विज्ञापन


नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि रेप का आरोप लगाने वाली महिला समेत तीन महिलाओं का शांतिभंग में चालान किया है। वहीं एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि केस की दो बार जांच हो चुकी है। जांच में रेप संबंधी कोई भी तथ्य सामने नहीं आया। जिसके चलते युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। महिला के आरोप निराधार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें