सिकंदराबाद पुलिस की गिरफ्त में लूटेरे शिवम व रोहित।
- फोटो : ब्यूरो
पिता का कर्ज चुकाने के लिए युवक लुटेरा बन गया। युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर राहगीरी करते हुए बाइक व नगदी लूटी। पुलिस पूछताछ में युवक ने लूट की घटना को कबूल की है साथ ही पिता का कर्ज चुकाने के लिए घटना को अंजाम देना बताया।
ग्राम भटपुरा निवासी आकिब पुत्र युसुफ ने बताया कि सोमवार की शाम वह खुर्जा निवासी अपने मामा सलीम के यहां से लौट रहा था। करीब आठ बजे ग्राम सराय दुल्हा के पास दो युवकों ने लिफ्ट के बहाने उसे रोक लिया। उन्होंने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उससे बाइक व 510 रुपये लूट लिए।
लूट की सूचना पर पुलिस ने मैसेज फ्लैस कर चेकिंग अभियान शुरू कर दी। एसआई शौकेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के चार घंटे बाद ही पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों ने अपना नाम बिलसूरी निवासी शिवम रोहित बताया। शिवम ने बताया कि पिता का कर्ज चुकाने के लिए उसने लूट की घटना को अंजाम दिया।