फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में भिड़े छात्र 

Tue, 20 Sep 2016 11:23 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
police
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक महमूदाबाद के सीनियर छात्रों ने कोचिंग पढ़कर लौट रहे प्रथम वर्ष के चार छात्रों को जमकर पीटा। पीड़ित छात्रों ने महमूदाबाद कोतवाली में शिकायत की है।
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक प्रथम वर्ष के आईटी इंजीनियरिंग के छात्र शुभम तिवारी, एग्रीकल्चर इंजी. के नीरज मणि व आलोक यादव तथा डेयरी प्रथम वर्ष के अभिषेक गौतम ने बताया कि सोमवार को कोचिंग पढ़कर हॉस्टल लौट रहे थे तभी ब्लॉक के निकट पालीटेक्निक के सीनियर छात्र नरेंद्र कुमार व उनके दस बारह सहयोगियों ने लात व डंडो से पीटना शुरू कर दिया।

जिसमें नीरज मणि के आंख के पास गहरी चोट आई। शुभम तिवारी को नाक व चेहरे पर जख्म आएं। वहीं अभिषेक गौतम के बाएं पैर की उंगली फट गई। आलोक यादव भी जख्मी हुआ है। पीड़ित छात्रों ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। छात्रों ने प्रधानाचार्य सीपी त्रिपाठी को भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें