फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बांटी गई शराब से अब अधेड़ की मौत

Fri, 27 Nov 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी माहौल में वोटरों को लुभाने के लिए बांटी जा रही शराब पीने से एक और अधेड़ की जान चली गई। बृहस्पतिवार शाम शराब पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मालूम रहे कि दो दिन पहले अहार थानाक्षेत्र में भी इसी तरह शराब पीने से अधेड़ की मौत हो  गई थी।
विज्ञापन

ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव ह्दयपुर सांवली का है। यहां ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने बृहस्पतिवार शाम शराब की दावत दी थी। एक ग्रामीण अधिक शराब पीकर धुत्त हो गई। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया , जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव में रंजिश होने के डर से पुलिस को सूचना नहीं दी और गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं जोखाबाद चौकी इंचार्ज प्रभात कुमार ने ऐसी किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें