फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा में भट्टा संचालक की गोली मारकर हत्या

Mon, 04 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात क्षेत्र के गांव बंसेदुआ में भट्टा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ समेत कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। उधर भट्टा संचालक युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजकर तफ्तीश शुरु कर दी है। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



बंसेदुआ गांव निवासी भट्टा संचालक जावेद (25) पुत्र मतलूब सोमवार को गांव के दो युवकों के साथ खुर्जा आया था। शाम करीब पांच बजे लौटते समय वह गांव स्थित घेर में बैठे थे। बताया जा रहा है कि जावेद से किसी बात को लेकर दोनों युवकों की कहा सुनी हो गई। इस बात को लेकर एक युवक ने जावेद की कनपटी पर तमंचा रखकर गोली चला दी। इससे मौके पर ही जावेद की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।


मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना पर सीओ आरएल निरंजन समेत थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना की जानकारी मिलने पर जावेद के परिजनों में कोहराम मच गया। जावेद के पिता मतलूब का आरोप है कि गांव के एक युवक से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी। इसके चलते आरोपी युवक ने शराब पिलाकर जावेद को गोली मार दी। सीओ आरएल निरंजन ने भी इसकी पुष्टि की है। सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें