फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव में दो गुटों में खूनी भिड़ंत, सात बुरी तरह से घायल

Mon, 04 Apr 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नया गांव(मोहाली)
विज्ञापन
पुलिस ने टैक्सी चालक के सहयोग से महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को उसके मां बाप को सौंप दिया।
विज्ञापन
नयागांव में दो गुटों में खूनी भिड़ंत का मामला सामने आया है। इलाके की मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि एक गुट ने दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में सात लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को खरड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल राकेश के बयानों के आधार पर कृष्ण यादव, बहादुर सिंह, जय सिंह, परमिंदर सिंह, शुभनाथ, ईमान, राजेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना इलाके में स्थित शिव मंदिर के पास की है। अमूमन रेहड़ी वाले इसी जगह पर रेहड़ियां लगाते हैं। इस दौरान एक रेहड़ी वाले की दूसरे वाले से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बीच दोनों ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन


दोनों गुटों में हाथापाई हो गई। इस बीच दूसरे गुट ने राकेश व उसके साथियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने उक्त आरोपियों के मामला दर्ज का कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें