फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार बकाएदारों पर एफआईआर की ‘तलवार’

Sat, 14 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
‌‌एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पावर कारपोरेशन में ओटीएस (एकमुश्त समाधान) योजना लागू होने के बावजूद बकाया न चुकाने वाले 15 हजार किसानों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अब तक 168 बकाएदारों पर एफआईआर की जा चुकी है।

पावर कारपोरेशन ने ट्यूबवेल उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना लागू की है। सर्किल द्वितीय में कुल ट्यूबवेल उपभोक्ताओं की संख्या 42276 है। इसमें से 22564 ट्यूबवेल उपभोक्ताओं पर कारपोरेशन का बकाया है। ओटीएस योजना लागू होने के बावजूद महज 7759 बकाएदारों ने ही ओटीएस का लाभ उठाते हुए अपना बिल चुकाया है।
विज्ञापन


सिकंदराबाद खंड में 1457 बकाएदार, शिकारपुर खंड में 2097 बकाएदार, स्याना खंड में 2219 बकाएदार और जहांगीराबाद खंड में महज 1986 बकाएदारों ने अपना बिल चुकाया है। सबसे ज्यादा बकाएदार जहांगीराबाद खंड में 9309 और सिकंदराबाद खंड में 6849 हैं। सर्किल के करीब 15 हजार से ज्यादा बकायेदारों ने अभी तक ओटीएस का लाभ नहीं लिया है।

ओटीएस योजना के तहत 20 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे, जबकि पैसा 26 जनवरी तक जमा किया जाएगा। शासन के निर्देश हैं कि ओटीएस का लाभ नहीं लेने वाले बकायेदार उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। वहीं, सिकंदराबाद खंड में 28, शिकारपुर खंड में 47, स्याना खंड में 44 और जहांगीराबाद खंड में 49 पर रिपोर्ट दर्ज हो जा चुकी है।  

 ओटीएस योजना के तहत ट्यूबवेल बकाएदार 20 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ओटीएस का लाभ नहीं लेने वाले बकाएदार उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस बाबत सभी एक्सईएन को निर्देश दिए गए हैं। - राजेश सिंह, अधीक्षण अभियंता

18 के कनेक्शन काटे

 पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता हिमांशु कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने नगर में 18 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। अवर अभियंता ने बताया कि 18 कनेक्शन काटे गए हैं और दो लाख रुपये की वसूली भी की गई।
विज्ञापन


31 बकाएदारों पर रिपोर्ट

 विद्युत निगम की टीम ने नगर के मोहल्लों में 31 विद्युत बकाएदारों के कनेक्शन काटकर एफआईआर दर्ज कराई है। निगम की हिट लिस्ट में शामिल 500 और बकाएदारों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।  बिल जमा न करने पर फजलू मिस्त्री, सुरेश चंद्र, बानो , अरुणा समेत 31 बकाएदारों पर एफआईआर कराई गई है।

एसडीओ ने बताया कि अभी 500 बकाएदारों पर एफआईआर कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें