फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गौरक्षा करेंगे ‘साहब’

Mon, 08 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
गाय - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
अब ‘साहब’ गांव गांव गोरक्षा करते दिखाई देंगे। पशुपालन अनुभाग ने सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ कूएलटी-टू-एनीमल में डीएम और एसएसपी को शामिल कर गोरक्षा का खाका खींचा है। साहब के निर्देश पर बस्ती बस्ती गोसेवकों की  बहादुर टीमों का गठन होगा।
विज्ञापन


राज्यपाल उप्र ने बुलंदशहर समेत सभी जनपदों में निर्गत अधिसूचना द्वारा गठित सोसायटी फॉर प्रीवेंशन ऑफ कृूएलटी-टू-एनीमल्स को तत्काल प्रभाव से भंग कर भारतीय जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड पर्यावरण और वन मंत्रालय की सिफारिश पर पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा-38 के तहत गोरक्षक टीमें गठित की है।

गोरक्षक टीम के अध्यक्ष डीएम, उपाध्यक्ष एसएसपी होंगे। सदस्य जिला वन अधिकारी, पालिका अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिले की पशु क्रूरता समाजसेवी संस्था के 2 प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


बताया गया है कि सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ कूएलटी-टू-एनीमल को भंग करने के बाद अब तक गठन नहीं किया गया। गठन होने से जिले में गोवंश की रक्षा का रास्ता मजबूत होगा।

हर गांव में बनेगी गोरक्षक टीमें
पशुपालन विभाग गोवंश सुरक्षा की मंशा से गांव गांव गोसेवक तैनात करेगा। गांव और मोहल्ले में कितने गोवंश का पालन किया जा रहा है। इसको हर माह अपडेट किया जाएगा। गोवंश की बिक्री का लेखाजोखा गोसेवकों के पास रहेगा।

गो सेवकों द्वारा तैयार रिपोर्ट को पशुपालन विभाग को सुरक्षित रखा जाएगा। गोवंश पर क्रूरता को लेकर यह व्यवस्था की जा रही है। नववर्ष पर योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा। 
शासन का आदेश विभाग में पहुंचा है। सोसायटी के गठन से जनपद में गोवंश की रक्षा सुनिश्चित होगी। इसके लिए विभागीय अफसर गांव गांव जाकर ग्रामींणों को जागरुक भी करेंगे।  - डा. केपी वार्ष्णय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी

गोवंश मुक्त कराया
सलेमपुर पुलिस ने वध को ले जा रहे एक बैल को आरोपी के कब्जे से मुक्त कराकर आरोपी मुमताज पुत्र अब्दुल करीम निवासी फैसलाबाद कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ मनोज पाठक ने बताया कि आरोपी को धतूरी बंबे की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
बछड़े की टांग तोड़ी, गिरफ्तार

खेत में घुसने पर गुस्साए किसान ने बछड़े की टांग में डंडा मारकर उसकी टांग तोड़ दी। हिंदू संगठनों नेविरोध करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बछड़े को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया और आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया। नगर के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा निवासी दानशाह खेती करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें