फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुठभेड़ नहीं हुई, दिल्ली से उठाया गया था हमें'

Tue, 12 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए 50 हजार के इनामी मुकेश हजरतपुरिया की पत्नी नीतू उर्फ सपना ने पुलिस और विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस अफसरों और विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। मुकेश की पत्नी नीतू ने मुख्यमंत्री और महिला आयोग को भेजे पत्र में कहा कि वह अपने पति मुकेश और चार वर्षीय बेटे कुशांक के साथ दिल्ली में रह रही थी।

1 जनवरी की रात 11 बजे पुलिस ने दबिश देकर तीनों को उठा लिया। इसके बाद 2 जनवरी की सुबह शिकारपुर क्षेत्र में मुठभेड़ दिखाकर मुकेश को जेल भेज दिया।

साथ ही चार पुलिसकर्मियों ने अज्ञात जगह पर उसे चार दिन तक रखा। नीतू ने डिबाई विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर पति से बिना किसी कारण रंजिश रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना है कि विधायक अब उसे पुलिस द्वारा बार-बार धमकी दिला रहे हैं। नीतू ने जेल में बंद अपने पति मुकेश की हत्या की आशंका जाहिर की है।

अपराधी-अपराधी होता है। पुलिस अपना काम कर रही है। जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता को अपराधियों के भय से मुक्त कराता रहूंगा। सरकार सपा की है। हमारा फर्ज बनता है कि कनून व्यवस्था को कायम रखा जाए।
गुड्डू पंडित, विधायक

मुकेश की पत्नी पुलिस पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रही है।
पंकज कुमार पांडेय, एसपी देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें