फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय को चाकुओं से गोदकर मार डाला

Sun, 29 May 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
nilgai - फोटो : nilgai
विज्ञापन
 लखावटी गांव के जंगलों में शनिवार रात गोतस्करों ने नीलगाय को चाकुओं से गोदकर मार डाला। ग्रामीणों को आता देख गोतस्कर भाग गए। ग्रामीणों ने नीलगाय के शव को दफना दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे लखावटी के जंगलों में चार गोतस्करों ने नीलगाय को चाकुओं से गोदकर मार डाला। उधर, से गुजर रहे ग्रामीणों ने बजरंग दल के पदाधिकारियों को फोन कर मामले की सूचना दी।

सूचना पर बजरंग दल के ग्रामीण अध्यक्ष राहुल कुमार, दीपक, धर्मेंद्र और प्रदीप ठाकुर को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्हें देखते ही गोतस्कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए जंगलों की ओर भाग गए। राहुल ने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, गोतस्करों को पकड़ने की कोशिश की गई मगर उनका कोई सुराग नही लगा। बाद में बजरंग दल के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से नीलगाय के शव को दफना दिया। राहुल कुमार ने अज्ञात गोतस्करों के खिलाफ लखावटी चौकी में तहरीर दी है। लखावटी चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें