फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी को जलाया

Sun, 29 May 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
पत्नी को जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 किरयावली गांव में संदिग्ध अवस्था में एक गर्भवती के जलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पति ने शराब पीने को पैसे नहीं देने पर घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


महिला 35 फीसदी जल चुकी है, उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, ग्राम प्रधान ने गांव में अवैध रूप से शराब बेचने की बात कही है। उधर, पुलिस मामले से और आबकारी विभाग के अफसर ने अवैध शराब की बिक्री से अनभिज्ञता जताई है।

जानकारी के मुताबिक किरयावली गांव समेत आसपास के कई गांवों में परचून की दुकानों पर खुलेआम शराब की बिक्री होती है। शराब के लिए पैसे मांगने पर कई घरों में आए दिन झगड़े होते हैं। ग्राम प्रधान ब्रजेश देवी ने बताया कि गांव के एक शराबी ने अपनी गर्भवती पत्नी से शराब के लिए रूपये मांगे तो पत्नी ने रुपये नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन


आरोप है कि शराबी पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि झगड़े में गर्भवती पत्नी को आरोपी पति जलाकर भाग गया। लोगों ने पीड़ित महिला को कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।

ग्राम प्रधान ब्रजेश देवी तथा उनके पति हरीश चंद ने बताया कि गांव में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री होती है। पुलिस की मिलीभगत से शराब बिक रही है। शराब ही घरों में कलह का कारण बन रही है। आरोप है कि पुलिस सुविधा शुल्क लेकर गांव में शराब की बिक्री करा रही है।

पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश नहीं लगाया तो मजबूरन महिलाओं को सड़क पर उतरना होगा। पुलिस की मिलीभगत से शराब की बिक्री के कारण महिलाओं को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। - ब्रजेश देवी, ग्राम प्रधान
विज्ञापन


 महिला को जलाने और शराब बिक्री मामले की जानकारी नहीं है। मामले में कोई तहरीर भी नहीं आई है। महरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी- ज्ञान सिंह, एसओ

गांवोें में छापेमारी की जाएगी। अवैध शराब बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। - अवनीश पांडेय, आबकारी निरीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें