फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने मासूम से किया रेप, दी तहरीर

Sat, 05 Dec 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने 28 दिन की मासूम से रेप कर भाग गया। घटना के दौरान बच्ची को छत पर सुलाकर परिजन वोट डालने गए थे।
विज्ञापन


लौटने पर बच्ची जख्मी हालत में मिली तो परिजनों में हड़कंप मच गया। लहूलुहान मासूम को लेकर चौकी पहुंचे परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

शनिवार दोपहर दो बजे गांव निवासी महिला अपनी 28 दिन की बच्ची को धूप में छत पर सुलाकर वोट डालने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक छत पर पहुंच गया।

युवक ने मासूम के साथ रेप किया। वापस लौटने पर जब महिला छत पर गईं तो आरोपी तेजी के साथ सीढ़ियों से उतरकर भाग गया। मासूम की मां के मुताबिक उनकी बच्ची जख्मी हालत में मिली।
विज्ञापन


शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। गंभीर हालत में मासूम को लेकर परिजन नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया।

इसके बाद चौकी पहुंचे परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी शौकिंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।

आरोपी पक्ष से मतदान को लेकर पीड़ित पक्ष का विवाद हुआ था।  

तमंचे के बल पर वृद्धा से रेप
थाना क्षेत्र के एक गांव की वृद्ध महिला से पड़ोसी ने तमंचे के बल पर रेप किया। आरोप है कि पीड़ित वृद्धा जब पुलिस के पास मामले की तहरीर लेकर गईं जो पुलिस ने उन्हें टरका दिया।

पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत करने की बात कही है। पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार रात घर के आंगन में सो रही थी। आधी रात में गांव का एक व्यक्ति घर में घुस आया।

आरोपी उन्हें तमंचे के बल पर बाग में ले जाकर रेप किया। बाद में आरोपी पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर लौटकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। जहां से पुलिसकर्मियों ने चुनाव की व्यस्तता बताते हुए उन्हें टरका दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है।

वहीं, एसओ निसार हुसैन ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें