फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस में फंसे पूर्व नगर पंचायत सदस्य

Mon, 09 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
नगर के पूर्व नगर पंचायत सदस्य पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। करीब एक माह चले फैसले के प्रयास विफल होने पर किशोरी के पिता ने आरोपी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में पूर्व नगर पंचायत सदस्य भी रहता है। 13 अप्रैल की रात उसकी 12 वर्षीय बेटी अकेली छत पर सो रही थी। उसके अकेले होेने का फायदा उठाकर आरोपी पूर्व नगर पंचायत सदस्य ने उसके साथ रेप किया।

घर लौटने पर बेटी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने आरोपी से संपर्क किया तो उसने झूठा आरोप लगाने का अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। दबंग लोगों से रिपोर्ट दर्ज न कराने का दबाव बनवाया। आरोपी ने रिपोर्ट दर्ज न करने के बदले में एक लाख रुपये देने का लालच दे डाला।
विज्ञापन


पता लगने पर पीड़ित व्यक्ति की जाति के लोगों ने पंचायत कर उसे हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया। जिस पर तीन सप्ताह बाद पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। एसओ जनक सिंह चौहान ने कहा कि तहरीर अभी आई है। घटना पुरानी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें