फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से उड़ा ले गए दो लाख और सोने-चांदी के आभूषण

Sun, 06 Nov 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
Flat lock breaking 15 million stolen - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चोर तहसील कैंप में एक मकान का निशाना बनाकर पांच लाख्ला नकदी व 20 तोले सोने और चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर ले गए। वारदात के वक्त परिवार वैष्णो देवी माता के दर्शन करने गया था। पड़ोसियों की सूचना के बाद परिवार ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों के बयान कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



तहसील कैंप के प्रकाश नगर में रहने वाले सत्यप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रिफानरी में ठेकेदार हैं और एक नवंबर को वह अपने पिता, अपनी पत्नी नीलम और बच्चों के साथ वैष्णो देवी पर माता के दर्शन करने के लिए गए थे। रविवार को पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा देख उन्हें चोरी की सूचना दी।

सूचना के बाद तहसील कैंप चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार शाम सत्यप्रकाश अपने परिजनों के साथ लौट आए। सत्यप्रकाश की पत्नी नीलम ने बताया कि मकान के मुख्य गेट से लेकर अंदर तक के पांच ताले तोड़कर अलमारी तक पहुंचे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर दो लाख रुपये नगद और  20 तोले सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन


चोरी गए आभूषणों की कीमत पौने छह लाख रुपये है। चोर बच्चों की गुल्लक तोड़ कर उसमें रखे हजारों रुपये भी चुरा ले गए।

तहसील कैंप प्रकाश नगर स्थित एक मकान में चोरी हुई है। वारदात स्थल का जायजा लेकर पीड़ितों के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, इंचार्ज तहसील कैंप पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें