फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल झपटकर भाग रहे छात्रों को दबोचा

Sat, 18 Mar 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन

विज्ञापन
मोबाइल झपटकर भाग रहे बाइक सवार दो छात्रों को पुलिस ने दबोच लिया। सूचना पर रबूपुरा पुलिस ने भी व्यापारी के साथ दो लाख की लूट के मामले में भी आरोपियों से पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की देर शाम थाना रबूपुरा क्षेत्र के गांव आकलपुर निवासी युवक सड़क किनारे खड़ा मोबाइल पर बातें कर रहा था।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो छात्र युवक का मोबाइल झपटकर भाग गए। पीड़ित ने पास में खड़े युवक के मोबाइल से पुलिस को जानकारी दी। और उसकी बाइक से मोबाइल झपट कर भाग रहे बाइक सवारों का पीछा करने लगा। उधर से सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को दबोच लिया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दोनों बाइक सवार इंटर के छात्र है। शाम के समय वह पेपर देकर लौट रहे थे। सूचना पर थाना रबूपुरा पुलिस ने भी थाने पहुंचकर दोनों से रबूपुरा में व्यापरी से हुई ढाई लाख की लूट के बारे में पूछताछ की। इंस्पेक्टर वीके मिश्रा ने बताया कि उन्होंने मोबाइल झपटने की सूचना पर दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया था।

महिला को सम्मोहित कर जेवर-नगदी हड़पी
 हाईवे पर पीएनबी शाखा के निकट बाजार से घर लौट रही  महिला को दो युवकों ने सम्मोहित कर उससे जेवर व नकदी हड़प ली। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।  जानकारी के अनुसार मोहल्ला नमक मंडी निवासी राकेश वार्ष्णेय पुत्र मदन लाल तंबाकू वाले की पत्नी बाजार से घर देर शाम घर आ रही थी।

पीएनबी शाखा के निकट दो अज्ञात युवकों ने उनके चेहरे के आगे हाथ हिलाते हुए उन्हें सम्मोहित किया। युवकों ने महिला से उंगली में पहनी सोने की अगुंठी उतरवा ली तथा उनके हाथ से बैग ले लिया जिसमें मोबाइल, पर्स में रखे 2200 रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने महिला को बिना मुड़े दस कदम आगे चलने को कहा। इस बीच दोनों युवक घटना को अंजाम देकर गायब हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ घटना स्थल पर एकत्र हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें